फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

11 क्षेत्रों में उत्कर्ष्ट लोगों को मिलेंगे सरकारी अवार्ड

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस 2023 के दौरान 11 विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकारी पुरस्कार मुहैया करवाने के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला की तरफ से सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के तहत बहादुरी पुरस्कार के अलावा साहित्य, कला, सामाजिक सुधार और सशक्तीकरण, उत्कृष्ट जन सेवा के लिए गैर राजपत्रित कर्मचारियों के लिए दो पुरस्कार और उत्कृष्ट खिलाड़ी और पत्रकार को भी सरकारी पुरस्कार मुहैया करवाया जाएगा। पर्यावरण के क्षेत्र और उद्योग के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले उद्यमी को भी पुरस्कार मुहैया करवाया जाएगा। सरकारी पुरस्कारों के लिए सामाजिक संगठन, खेल संगठन, गैर सरकारी संगठन, विश्वविद्यालय, जम्मू कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी, प्रशासनिक सचिव, जिला उपायुक्त और मंडलायुक्त 11 विशिष्ट क्षेत्रों में शानदार कार्य करने वाले व्यक्तियों का नामांकन कर सकते हैं। 15 नवंबर 2022 तक तक सामान्य प्रशासनिक विभाग को नामांकन भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed