फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

श्रमिकों के बच्चे छात्रवृत्ति के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 2.85 लाख श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब इन श्रमिकों को बच्चों की छात्रवृत्ति आवेदन के लिए बोर्ड के कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। श्रमिक अब अपने मोबाइल या सुविधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पांच नवंबर से ये नई व्यवस्था शुरू हो रही है, जिससे इन श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति देता है। कक्षा के हिसाब से उन्हें छात्रवृत्ति मिलती है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए अभी श्रमिकों को बोर्ड के कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू होगी। इसमें श्रमिकों को काफी सुविधा मिलेगी। श्रमिकों के बच्चे भी अपने मोबाइल से आवेदन कर सकेंगे। इस तरह ऐसे श्रमिक जिनका बोर्ड के साथ पंजीकरण है, लेकिन किसी तरह उसे सक्रिय नहीं करवा पाए हैं। वे पांच दिसंबर तक अपने पंजीकरण को सक्रिय करवा सकते हैं।
विज्ञापन

----
प्रोफेशनल व टेक्निकल कोर्स के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
श्रमिक बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती है। इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों को 2500 रुपये। कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों को 3500 रुपये, कक्षा नौवीं से दसवीं तक 4500 रुपये, 11वीं और 12वीं में छह हजार रुपये, यूजी में 10 हजार रुपये, पीजी के लिए 15 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति मिलती है। इसके साथ पैरा मेडिकल डिप्लोमा कोर्स के लिए दस हजार रुपये, आईटीआई डिप्लोमा कोर्स के लिए दस हजार रुपये, इंजीनियरिंग व अन्य डिप्लोमा कोर्स के लिए 30 हजार रुपये, प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स के लिए 50 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट
श्रमिकों की सुविधा के लिए अब छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। पांच नवंबर से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। श्रमिकों को बोर्ड कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।
-मुनीर-उल- इस्लाम, सीईओ, प्रदेश भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed