फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हाईकोर्ट में स्टाफ की कमी पर वित्त सचिव से 3 हफ्ते में जवाव तलब

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। हाईकोर्ट में स्टाफ की कमी पर वित्त सचिव को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया गया है। यदि वह तीन हफ्तों के भीतर ऐसा नहीं करते तो निजी तौर पर हाईकोर्ट में पेश होकर जवाब देना होगा। मामले से जुड़ी याचिका पर सोमवार न्यायाधीश ताछी रबस्टन और सिंधु शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई की। हाईकोर्ट के पीठ सचिव जोगिंदर सिंह ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। इसमें स्टाफ की कमी और वेतन विसंगतियों का मामला उठाया था।
विज्ञापन

खंडपीठ ने आदेश दिया कि सिर्फ हलफनामा ही पेश नहीं करना होगा। इसमें बताना होगा कि कानून विभाग के वित्त विभाग को प्रस्ताव जाने के बाद भी देर होने का कारण क्या है, जबकि विभाग ने 334 पदों के लिए पहले चरण का प्रस्ताव भेजा हुआ है। यह भी जानकारी मांगी गई कि वित्त सचिव इसका भी जवाब देंगे कि न्यायाधीशों के निजी स्टाफ के 24 पदों के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। खंडपीठ ने साफ कहा है कि यदि अगली तारीख तक इन सबका जवाब हलफनामे में न दिया गया तो कानून विभाग सचिव और वित्त सचिव निजी तौर पर आकर जवाब देंगे। खंडपीठ ने कहा कि समय समय पर इसे लेकर जरूरी आदेश दिए जाते रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम इस दिशा में उठाया गया नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed