{"_id":"634dc31c6a3eda3dc37c1a07","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2704307166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और श्रीनगर शहर में 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और श्रीनगर शहर में 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और श्रीनगर शहर में 200 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी है। 100-100 बसें जम्मू और श्रीनगर शहर में चलेंगी। इसके लिए सरकार ने टाटा मोटर्स लिमिटेड और चलो मोबिलिटी प्राइवेट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने से जम्मू और श्रीनगर शहरों में परिवहन व्यवस्था बदल जाएगी। यह सार्वजनिक परिवहन सुविधा पर्यावरण के अनुकूल होने के अलावा यात्रियों को एक अनूठा अनुभव भी देगी। प्रदेश के शहरों में हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन का भविष्य है, क्योंकि वे पर्यावरण के अनुकूल है, शहरी पर्यावरण के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बसों की रीयल टाइम ट्रैकिंग, यात्रियों की संख्या, आगमन के अपेक्षित समय के साथ-साथ विवरण भी मिलेगा। इन बसों में पेपरलेस टिकट होगा। इलेक्ट्रिक बसें पैनिक बटन, लोकेशन सिस्टम, सीसीटीवी, स्टॉप रिक्वेस्ट सिस्टम और अन्य सुरक्षा संबंधी सुविधाओं से लैस हैं। जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के समन्वय से दोनों शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगी, जबकि चलो मोबिलिटी इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीनों, स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली, मोबाइल टिकट के साथ मोबाइल ऐप और मोबाइल पास प्लेटफार्म, स्मार्ट कार्ड प्लेटफार्म और क्लाउड आधारित होस्टिंग जैसी सुविधा प्रदान करेगी। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति और संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया को निष्पादित किया है और दोनों स्मार्ट शहरों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के अनुरूप डिजिटल टिकटिंग समाधान स्थापित किया है।