{"_id":"633f3da3b6dcdf332e77ecb9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2696201147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए मिले दिशा निर्देशों पर भाजपा ने अमल शुरू कर दिया है। सिटी फार्म जम्मू में वीरवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टिकोण अपनाने व पार्टी की गतिविधियों को सही दिशा में चलाने में मदद मिलती है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और जमीनी स्तर पर काम करने का प्रशिक्षण देेते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। ऐसे में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार शुरू कर देना चाहिए ताकि चुनाव में इसका लाभ मिल सके।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने इस अवसर पर कहा कि भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र पहले’ के सिद्धांत का अनुसरण करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रणीश महाजन, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष इशांत गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।