फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अवसर और मंच मिला तो सामने आने लगी ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अवसर और मंच मिला तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी खेल प्रतिभाएं सामने आने लगी हैं। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर वुमन टी-20 के लिए टीम की घोषणा की है। महिला और पुरुष टीम में नए चेहरों के साथ ऐसे युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हैं, जो पूरी तरह ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। इसमें सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बनाने वाले अखनूर उप-जिले के कठहार गांव के निवासी सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

सुनील कुमार का पहली बार टीम में चयन हुआ है। इसके साथ उधमपुर के रहने वाले शिवांश शर्मा का भी चयन हुआ है। वहीं सीनियर वुमन टी-20 के लिए चुनी गई टीम में भी कई नए चेहरे हैं। इसमें उर्वशी शर्मा, जीनत रमजान, अंजू तौमर, इकरा रसूल जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान पक्का किया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर का पहला मुकाबला 12 अक्तूबर को मोहाली में होगा। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्रा, कर्नाटका, हरियाणा, केरला और सर्विसेज के साथ भी मुकाबले होंगे। वर्तमान में टीम का कैंप श्रीनगर में चल रहा है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय मध्यक्रम के बल्लेबाज अजय शर्मा जम्मू-कश्मीर सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के नए कोच नियुक्त किए गए हैं। कोच के रूप में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी उनकी पहली परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed