{"_id":"633756bad47936386953989d","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2692083141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोसा व छोले भटूरे ने अंग्रेजों का बदला स्वाद - डॉ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोसा व छोले भटूरे ने अंग्रेजों का बदला स्वाद - डॉ. जितेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भारतीय डोसा और छोले भटूरे ने विदेशों में धूम मचा रखी है। अंग्रेजों का स्वाद बदल दिया है। विदेशों में जाकर भारतीय व्यंजनों के स्टाल व रेस्टोरेंट से हमारे देश के लोग प्रतिदिन लाखों रुपये कमा रहे हैं। सरकारी नौकरी की मानसिकता छोड़ युवाओं को योग्यता और प्रतिभा के आधार पर स्टार्ट अप से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए बल्कि देश को भी आत्मनिर्भर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। जम्मू में शुक्रवार को सीएसआईआर और विज्ञान व तकनीकी विभाग की तरफ से आयोजित की गई स्टार्ट अप एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में सिंह ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को स्टार्ट अप के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्टार्ट अप खोलने के लिए युवाओं को हर तरह की सरकारी मदद मुहैया करवाई जा रही है। इससे न केवल युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बल्कि दूसरे लोगों को भी रोजगार मुहैया करवा रहे हैं और देश को आत्म निर्भर बनाने में योगदान भी दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, गुजरात में युवा आईएएस तक का फार्म भरने के इच्छुक नहीं होते। वह उद्यम लगाकर अपनी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यकीन कर रहे हैं। सरकारी नौकरी की मानसिकता स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देने में सबसे बड़ी बाधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस टेक्नोलाजी तक को निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया है। हरियाणा में जल्द ही परमाणु प्लांट लगने जा रहा है। स्टार्ट अप की मुहिम से ही अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
एरोमा और पर्पल मिशन की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से हुई
जम्मू कश्मीर के संबंध में उन्होंने कहा, एरोमा मिशन हो या पर्पल मिशन जम्मू कश्मीर से ही उसकी शुरूआत हुई है। जम्मू कश्मीर में मौजूद संसाधनों का सही इस्तेमाल कर यहां पर स्टार्ट अप शुरू किए जा सकते हैं और युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे।
सिंह ने 2014 में केंद्र में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनी तो उस समय केवल 300 स्टार्ट अप ही थे जोकि आज बढ़कर 75000 को भी पार कर गए हैं। स्टार्ट अप के मुकाबले में भारत विश्व में नंबर तीन पर पहुंच चुका है। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की जो मुहिम शुरू की है, उसे हम सबको मिलकर सफल बनाना है। स्टार्ट अप एक्सपो इसी दिशा में सरकार का बड़ा प्रयास है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरष्ठि अधिकारी भी मौजूद रहे।