फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर के गोल्फ कोर्स अंतरराष्ट्रीय मानकों पर लाए जाएंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पर्यटन सचिव सरमद हफीज ने जम्मू कश्मीर में खिलाड़ियों की आमद बढ़ाने के लिए गोल्फ कोर्सों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर लाने पर जोर दिया है। ऐतिहासिक मुबारक मंडी के विरासत भवन में सांस्कृतिक महत्व के कार्यक्रमों के साथ हेरिटेज वाक आयोजित करने को कहा है। होम स्टे योजना के तहत युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए प्रदेश में विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाए जाएं। सचिव ने वीरवार को नागरिक सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में पर्यटन विभाग के भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए संशोधित बजट अनुमान तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

सचिव ने जोर दिया कि आवंटित धन का अधिकतम स्तर पर उपयोग किया जाए। इसमें धन के उपयोग पर नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। संबंधित एजेंसियों के परामर्श से संशोधित बजट अनुमान तैयार किया जाए। विभाग की संपत्तियों का रखरखाव भी समय पर किया जाए। मानव संसाधन की कमी वाली संपत्तियों के प्रबंधन के लिए मानव शक्ति को आउटसोर्स किया जाए। पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed