{"_id":"6333630066dec256ad6b6ec4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu268968819","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के अधीन बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 29 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के डोमिसाइलधारक आवेदन के योग्य होंगे। 17 अक्तूबर आवेदन की अंतिम तारीख है। स्नातक पास अभ्यर्थी 1200 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करवाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत आती है तो वह हेल्प डेस्क के माध्यम से बोर्ड से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में व्यावसायिक बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड से ली जाएगी, लेकिन इसकी तारीख अलग से जारी की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को लगातार बोर्ड की साइट को देखते रहना होगा। लिखित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा।
यह दस्तावेज करने होंगे अप्लोड
आवेदन करते समय अभ्यर्थी को सेल्फ अटेस्टेड स्नातक की अंकतालिका, जन्म प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट की पीडीएफ बनाकर अप्लोड करनी होगी, लेकिन सभी दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिएं।
विज्ञापन
यह दस्तावेज करने होंगे अप्लोड
आवेदन करते समय अभ्यर्थी को सेल्फ अटेस्टेड स्नातक की अंकतालिका, जन्म प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट की पीडीएफ बनाकर अप्लोड करनी होगी, लेकिन सभी दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिएं।
विज्ञापन