फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई के हाथ लगे पुख्ता सबूत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की जांच करने वाली सीबीआई ने इस मामले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बड़ी मछलियों को अब भी हाथ नहीं डाला गया है। इसके साथ ही सीबीआई को इस मामले में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी पुख्ता सबूत मिले हैं, जिन्होंने दलालों के कहने पर घोटाले का तानाबाना बुना।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 14 सितंबर को जम्मू समेत देश के 6 राज्यों में छापा मारा था। जम्मू में सीबीआई ने 14 लोगों के घरों पर छापा मारा। सीबीआई ने जिन लोगों के घरों में दबिश दी। उनमें शामिल एक पुलिस कांस्टेबल, एक सरकारी शिक्षक और एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इनको पूछताछ करने के लिए सीबीआई कार्यालय जम्मू बुलाया गया था। यहां इनको गिरफ्तार कर लिया और 10 दिन की रिमांड भी ले ली। इन आरोपियों में मैरामैंदरा खौड़ के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल रमन शर्मा, अखनूर के गांव कैंक जगीर के रहने वाले दलाल सुरेश शर्मा और नारायणा खौड़ के रहने वाले सरकारी शिक्षक जगदीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने बताया कि हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, गाजियाबाद, गुजरात के दलालों के हमारे साथ संपर्क थे। इनके कहने पर ही एसएसबी के लोगों से बात की गई। इसके बाद पेपर लीक किया गया।
विज्ञापन

हालांकि सीबीआई की ओर से अभी उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की ओर इस पूरे मामले में अभी किसी बड़े अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी तक किसी बड़ी मछली तक सीबीआई ने हाथ नहीं डाला है। हालांकि इस मामले में जांच कर रही सीबीआई के पास पुख्ता सबूत हैं कि एसएसबी के कर्मियों और अफसरों ने भर्ती घोटाले की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed