फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में 30 लाख में बेचे गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एसआई भर्ती घोटाले में आरोपियों ने 20 से 30 लाख रुपये लेकर परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और उनके परिवार वालों की रजामंदी से धनराशि का भुगतान किया गया। यह खुलासा मामले की जांच कर रही सीबीआई ने किया है। सीबीआई ने बताया कि पूरा मामला हरियाणा के एक गैंग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ शिक्षकों, सीआरपीएफ के कुछ कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पुलिस और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के कर्मचारियों से मिलकर किया गया।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी ने बंगलूरू की एक एजेंसी को भर्ती प्रक्रिया का जिम्मा दिया था। इसके पेपर हरियाणा में प्रकाशित किए गए थे। इसके बाद इन पेपरों को अलग-अलग जगहों पर लीक किया गया। पेपर लीक करने वालों में उक्त सभी लोग शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर एसएसबी के पूर्व चेयरमैन खालिद जहांगीर, कंट्रोलर अशोक कुमार समेत तमाम लोग वित्त लेखा सहायक (एफएए) के भर्ती घोटाले में भी शामिल हैं। सीबीआई ने हालांकि एसआई भर्ती में दर्ज एफआईआर पर ही कार्रवाई की है, लेकिन सीबीआई को पता चला है कि यही लोग जेई सिविल की भर्ती में हुए घोटाले में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

---
पुलिस एसआई भर्ती घोटाले में खौड़, दोमाना व अखनूर में कार्रवाई
परीक्षा नियंत्रक के हजूरीबाग आवास पर आठ घंटे चली छानबीन व पूछताछ
ज्यौड़ियां/दोमाना/अखनूर। पुलिस एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई ने मंगलवार को ज्यौड़ियां, दोमाना व अखनूर में भी छापे मारे। इस दौरान जिन लोगों के घरों में कार्रवाई की गई वे पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रहे। न तो किसी को घर से बाहर जाने दिया गया और न ही बाहर से किसी को अंदर दाखिल होने दिया गया। सीबीआई टीम ने पूछताछ के साथ ही घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई परीक्षा घोटाले में मंगलवार को खौड़ में सीबीआई ने चार घरों में छापा मारा। इनमें वन रक्षक व एएसआई अशोक कुमार के बड़े भाई तरसेम लाल निवासी चौधरेवाला, शिक्षक विजय कुमार निवासी करकला और शिक्षक जगदीश राज निवासी नारायण, सुनील पगोत्रा निवासी मट्टू (पुलिस कांस्टेबल) शामिल हैं। इससे पहले पांच अगस्त को भी इसी मामले को लेकर सीबीआई ने खौड़ के गांव मट्टू में रोहित चौधरी, अशोक कुमार निवासी चौधरेवाला (पलांवाला), कानाचक पुलिस थाने मे एएसआई अशोक कुमार के घर दबिश दी थी। अश्वनी कुमार निवासी कचरेयाल (पलांवाला) और तहसील ज्यौड़ियां के डीडीसी भूषण बराल निवासी रजवाल, पारस शर्मा निवासी नगरपालिका ज्यौड़ियां की वार्ड नंबर चार आदि के घर सीबीआई ने छापा मारा था।

अखनूर में सीबीआई ने दो जगहों पर छापा मारकर जांच की। गांव सौहल और चौघरे आला में आरोपियों के घर खंगाले। टीम ने दो घंटे जांच की और महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक पासबुक सहित अन्य संदिग्ध चीजों को जब्त किया। इससे पूर्व भी सीबीआई ने अखनूर और खौड़ में कई जगहों पर छापा मारा था, जिसमें पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के जवान के घरों और अखनूर में लाइब्रेरी भी शामिल रही। सीबीआई ने कई लोगों को आरोपी बनाया है। दोमाना इलाके के हजूरीबाग के रहने वाले जेके एसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के घर तलाशी अभियान चलाया गया। यह तलाशी अभियान सुबह आठ बजे से शाम 4.15 बजे तक चला। अशोक कुमार वर्तमान समय में मिशन निदेशक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा विभाग में तैनात हैं। सीबीआई की आठ घंटे की तलाशी अभियान में एक छोटे बैग में दस्तावेज टीम ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed