{"_id":"631f99b786a1c5461679b41b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2678535116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर भाजपा ने ब्लफमास्टर का काम किया : रसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नाम पर भाजपा ने ब्लफमास्टर का काम किया : रसूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि दिल्ली में सत्ता में आने के बाद भाजपा जम्मू कश्मीर के लोगों को बेदखल करने की कोशिशें कर रही है। जिन दलों ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है उन पर जम्मू कश्मीर के लोगों द्वारा भरोसा नहीं किया जा सकता है। नागपुर का खाका केवल जम्मू कश्मीर में भाजपा की पार्टियों की मदद के लिए तैयार किया गया था, जबकि वास्तव में उनका कोई राजनीतिक और वैचारिक अस्तित्व नहीं है। जम्मू कश्मीर में विकास के नाम पर भाजपा ने ब्लफमास्टर की तरह काम किया है। रसूल सोमवार को बनिहाल में एक जनसभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सभी मोर्चों पर विफल रही है, इसलिए जम्मू कश्मीर के लोग अब बदलाव चाहते हैं। लोग सरकार की युवा, गरीब और जनविरोधी नीतियों से उब चुके हैं। सरकार ने दिहाड़ीदार कर्मियों के साथ झूठे वादे किए हैं। भाजपा अपनी छवि चमकाने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास को लेकर जमीनी स्थिति दावों के विपरीत है। वर्तमान शासन में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार लोगों की दुर्दशा के प्रति उदासीन है। भाजपा शासन के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस दौरान प्रणव शगोत्रा, लतिश शर्मा, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।