{"_id":"63150ced24fa2e341e7674cc","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2673529161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में रोजगार मेला आठ सितंबर को, युवाओं के लिए नौकरी के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में रोजगार मेला आठ सितंबर को, युवाओं के लिए नौकरी के अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में आठ सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में लगने वाले मेले में 30 बड़ी कंपनियां भाग लेंगी, इनमें एसबीआई फाइनांस, एलआईएस सहित प्रदेश की अन्य कंपनियां शामिल हैं। मेले में 2000 से अधिक बेरोजगार युवाओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश रोजगार विभाग के साथ वर्तमान में 50 हजार से अधिक बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं।
रोजगार विभाग कोविड के दो साल बाद बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। रोजगार विभाग से पंजीकृत युवाओं के अलावा अन्य भी इसमें भाग ले सकेंगे। गैर-पंजीकृत युवाओं का तत्काल पंजीकरण होगा। इसके लिए पांच स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान कंपिनयां अपनी जरूरत और युवाओं की योग्यता के आधार पर उनका चयन करेंगी। रोजगार विभाग ने तीन सिंतबर को श्रीनगर में रोजगार मेला आयोजित किया था। इसमें 40 कंपिनयों ने हिस्सा लिया था। करीब 2500 युवा इसमें शामिल हुए।
रोजगार और परामर्श केंद्र जम्मू की निदेशक मीनाक्षी कौल ने कहा कि हमने ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अब संभाग स्तर पर बड़ा कार्यक्रम होगा। रोजगार विभाग के निदेशक नासीर वानी ने कहा कि 2000 से अधिक युवाओं के रोजगार मेले में आने की उम्मीद है। 30 कंपिनयां आएंगी। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
पोर्टल पर होगा पंजीकरण
जम्मू-कश्मीर कॅरिअर पोर्टल (जेकेईसीपी) का राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के साथ एकीकरण हुआ। इससे प्रदेश के युवाओं को अपनी योग्यता और प्राथमिकता के अनुसार रोजगार के ज्यादा विकल्प और बेहतर अवसर मिलेंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से चार हजार रोजगार क्षेत्रों में कॅरिअर मार्गदर्शन और 800 से अधिक अनुमोदित परामर्शदाताओं से परामर्श की सुविधा भी होगी। रोजगार मेले में पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।