फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Film Festival Jammu: Trying to promote dialect with Dogri films

Film Festival Jammu: डोगरी फिल्मों के साथ बोली को बढ़ावा देने की कोशिश, क्षेत्रीय कलाकारों को मिला मंच

Sun, 04 Sep 2022 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

जम्मू फिल्म महोत्सव में 15 देशों की 54 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 39 लघु फिल्म, छह फीचर और नौ डॉक्यूमेंट्री फिल्में शामिल हैं। विशेष बात यह है कि इसमें से 14 फिल्में स्थानीय फिल्म निर्माताओं की हैं।

विज्ञापन
Film Festival Jammu: Trying to promote dialect with Dogri films
जम्मू में फिल्म महोत्सव में भाग लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में दो दिवसीय दूसरे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन डोगरी सहित छह भाषाओं में 22 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें इरानी, चाइनीज, स्पेनिश फिल्में दिखाई गईं। फिल्म महोत्सव का शुभारंभ जम्मू क्लब से हुआ।

विज्ञापन

शार्ट फिल्म बनाने के लिए शार्टकट से बचे 

बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा में ग्लोबल होने की ताकत है, लेकिन शर्त है कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें। दक्षिण की फिल्मों ने यह करके दिखया है। शार्ट फिल्म बनाने के लिए शार्टकट से बचना चाहिए, हमारा कंटेट ही हमारी ताकत है।

विज्ञापन

अभिनव थियेटर में फिल्मों की स्क्रीनिंग

उन्होंने कहा कि कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा तो डोगरी फिल्म में भी काम करूंगा। मैंने हाल ही में डोगरी गिटियां में काम किया था, जिसमें काफी आनंद आया।दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के पहले दिन जम्मू क्लब में एक और अभिनव थियेटर में दो जगहों पर फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू क्लब में डोगरी संस्कृति भी देखने को मिली

जम्मू क्लब में डोगरी फिल्म मोज मस्ती की स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म का निर्देशन हेमराज सिंह (हरि) ने किया है। फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। महोत्सव के आगाज पर हुए रंगारंग कार्यक्रम में जम्मू क्लब में डोगरी संस्कृति भी देखने को मिली।


डोगरी नृत्य कुड पर कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय, अतिरिक्त निदेशक सुनेना मेहता, अभिनेता ललित परिमू, फिल्म महोत्सव के निदेशक राकेश भट, रोहित भट व अन्य लोग मौजूद रहे। फिल्म महोत्सव में 15 देशों की 54 फिल्में दिखाई जाएंगी।

इसमें 39 लघु फिल्म, छह फीचर और नौ डॉक्यूमेंट्री फिल्में शामिल हैं। विशेष बात यह है कि इसमें से 14 फिल्में स्थानीय फिल्म निर्माताओं की हैं। रविवार को फिल्म महोत्सव का समापन होगा। छह बजे बाग-ए-बाहु में समापन समारोह होगा।


इसमें डोगरी कला और सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। इसमें पुलिस विभाग के कार्यरत कांस्टेबल जीवन कुमार सहित अन्य प्रतिभाशाली कलाकार अपने प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed