{"_id":"630fb994f38ed3183642b1b9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu267086684","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में पूरी होगी भवन मार्ग स्काई वॉक परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में पूरी होगी भवन मार्ग स्काई वॉक परियोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उप राज्यपाल ने कहा कि वैष्णो देवी दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए भवन मार्ग पर स्काई वॉक परियोजना को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। स्काई वॉक से भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। श्रद्धालु बिना भीड़ में शामिल हुए आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि कटड़ा में आध्यात्मिक थीम पार्क का काम नवरात्र से पहले शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्य जारी है। इस पार्क में रामायण और महाभारत काल की गाथाएं प्रदर्शित होंगी।
---
कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला
कटड़ा में बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के 37वें स्थापना दिवस और श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल चरण पादुका कटड़ा के 12वें वार्षिक दिवस समारोह में उपराज्यपाल शामिल हुए। उन्होंने श्राइन बोर्ड और गुरुकुल की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें गुरुकुल के विस्तार के लिए नया छात्रावास, अर्धकुंवारी और बाणगंगा में बोर्ड कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा शामिल है।
---
सांस्कृतिक महत्व के संरक्षण की 18 परियोजनाएं शुरू
नेशनल हाईवे लाजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और कटड़ा विकास प्राधिकरण के बीच हुए एमओयू में हेलीपैड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, पार्किंग, फाइव स्टार जैसी सेवाओं वाला इंटर मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। देश के धार्मिक पर्यटन सर्किट में पुरमंडल-उत्तरवाहिनी, मानसर-सुरुईंसर और शिवखोड़ी जैसे स्थलों को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू, कठुआ, रामबन, रियासी, सांबा, उधमपुर में आध्यात्मिक सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों के संरक्षण के लिए 18 परियोजनाएं शुरू की गई हैं।