फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अब पीरजादा ने कांग्रेस का दामन छोड़ा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस समिति को पार्टी नेताओं के इस्तीफों से झटका मिलने का सिलसिला बुधवार भी जारी रहा। पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद ने अपने कई समर्थकों के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर ट्रेड यूनियन कांग्रेस की कार्यकर्ता आशा चौहान ने भी इस्तीफा दिया है। सईद आजाद की नई पार्टी में शामिल होंगे। आजाद के समर्थन में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। उधमपुर निर्वाचन से भी 16 नेताओं ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

पिछले पचास वर्षों से कांग्रेस से जुड़े रहे पीरजादा ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं देखा है। कोकरनाग विधानसभा से रहे पीरजादा ने कहा कि पार्टी हमारे विधानसभा क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दे रही थी। इससे लोगों से कठोर प्रतिक्रिया मिली है। कांग्रेस से सभी बड़े नेता चले गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से आजाद के संपर्क में हैं। वह अकसर लाचारी जताते हुए कहते थे कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। हमने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए कहा और उनसे जुड़ने का वादा किया। उधमपुर से पूर्व डीसीसी कार्यकारी प्रधान अश्विनी खजूरिया, पार्षद व पूर्व महिला कांग्रेस प्रधान प्रीति खजूरिया सहित 16 नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed