फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को मिल रहे नोटिस

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पीएम पैकेज के तहत घाटी में तैनात चार हजार कश्मीरी पंडित कर्मचारी 97 दिनों से जम्मू में प्रदर्शन कर रहे हैं। लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के वेतन पर रोक के साथ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर कारण बताओं नोटिस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग से जम्मू के लिए संस्थानांतरण की मांग को लेकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऑल माइग्रेंट डिस्प्लेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश रैना ने कहा कि एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस मिल रहे हैं। सरकार ने सूचना विभाग के निदेशक अक्षय लाबरू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, लेकिन वह सचिवालय के अलावा कहीं नहीं मिलते हैं। हमने कई बार उनसे संपर्क कर अपनी परेशानियां रखीं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कश्मीरी हमारे लिए सुरक्षित नहीं हैं और बिना सुरक्षा के हम घाटी नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच कश्मीरी पंडितों का स्थानांतरण जम्मू के लिए किया था, जिसका हमने स्वागत किया था, लेकिन इसके बाद कोई पहल नहीं हुई। सरकार से एक ही मांग स्थानांतरण की है। उन्होंने कहा कि शोपियां में मृतक कश्मीरी पंडित के दसवें में भाग लेने के लिए कर्मचारी शोपियां जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed