फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सीबीआई की वकील मोनिका कोहली को सरकार ने दी सुरक्षा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। वरिष्ठ वकील मोनिका कोहली को सरकार ने सुरक्षा प्रदान की है। वह आतंकवाद और बैंक फ्राड जैसे महत्वपूर्ण मामलों में सीबीआई की वकील हैं। मोनिका पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद के अपहरण और पांच वायुसेना कर्मियों की हत्या मामले और पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर के बेटे हिलाल राथर के करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई का केस लड़ रही हैं।
विज्ञापन

मोनिका कोहली वर्ष 2015 से जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में एक रिटेनर वकील के रूप में सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर रही है और कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौरान हुए दो सनसनीखेज अपराधों में आरोपी यासीन मलिक को जमानत का सफलतापूर्वक विरोध किया था। इसके बाद मलिक को सजा हुई। मलिक इस समय तिहाड़ जेल में है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कोहली को एहतियाती उपाय के रूप में व्यक्तिगत सुरक्षा कवर दिया गया है। वे यासीन मलिक सहित कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकार की पैरवी कर रही हैं। हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिसंबर 1989 के अपहरण मामले में रूबिया सईद को मुख्य गवाह के तौर पर समन जारी किया था। इस मामले में रूबिया को घटना के 33 साल बाद बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। रूबिया ने यासीन मलिक की पहचान की थी। मलिक ने हाल ही में मांग की थी कि उन्हें मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह करने के लिए जम्मू अदालत के समक्ष पेश होने की अनुमति दी जाए। वहीं मोनिका कोहली ने धोखाधड़ी मामले में आरोपी हिलाल राथर की जमानत को भी एक साल से अधिक समय तक रोक दिया और स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पाने के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के इस्तेमाल का पर्दाफाश किया। वह कोविड के वक्त हाईकोर्ट के लिए सहयोगी वकील के तौर पर भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed