फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एलएसी पर संचार मजबूत करेगी सेना, आरएफआई में कंपनियों से मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह/जम्मू। चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के उच्च पर्वतीय इलाकों में भारतीय सेना संचार नेटवर्क मजबूत करेगी। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने रिक्वेस्ट फॉर इन्फारमेशन (आरएफआई) जारी कर कंपनियों से निविदा प्रस्ताव मांगे हैं। समुद्रतल से 18 हजार फुट की ऊंचाई वाले इलाकों में साइबर सुरक्षा कवच के साथ 4जी या 5जी सेवाएं देने के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

आरएफआई में कंपनियों से कहा गया है कि वे एलएसी के अग्रिम इलाकों में उच्च तकनीक वाली संचार सेवाओं के प्रस्ताव दें। इसमें गोपनीयता और सुरक्षा के पहलु पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है। दरअसल लद्दाख में चीन ने एलएसी के पास अधिकांश इलाकों में 5जी नेटवर्क सेवा शुरू कर दी है। वर्ष 2020 में चीन ने तनाव के बीच सबसे पहले ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के काम को अंजाम दिया था। इसकी तुलना में भारतीय क्षेत्र में संचार सेवाओं का भारी अभाव है। ऐसे में सेना को उच्च पर्वतीय दूरदराज इलाकों में संचार संबंधी कई परेशानियां आती हैं, जिससे आपात स्थिति में ऑपरेशन को अंजाम देने या फिर रक्षा तैयारियों में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

---
12 माह में हो क्रियान्वयन
सेना ने इच्छा जताई है कि जिस भी कंपनी के प्रस्ताव पर सहमति बनती है, उसे संचार सेवा संबंधी परियोजना को एक वर्ष की अवधि में मूर्त रूप देना होगा। इसे प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समय में सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुशुल के पार्षद कर रहे थे आगाह
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के चुशुल निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद कोंचोक स्टैंजिन एलएसी पर चीन की तैयारी को लेकर लगातार आगाह कर रहे थे। काेंचोक स्टैंजिन ने ट्विटर पर एलएसी के पास चीन के संचार नेटवर्क की मजबूती को दर्शाते मोबाइल टॉवर की फोटो भी साझा की थीं। कई ट्वीट में स्टैंजिन ने बताया था कि चीन ने 5जी नेटवर्क शुरू कर दिया है। एलएसी पार से सिगनल भारतीय क्षेत्र तक पहुंच रहा है, लेकिन हमारे पास 4जी सेवा भी नहीं है। यह स्थिति सामरिक और नागरिक दृष्टि से संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed