फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भाजपा नेताओं से बोले राजनाथ, चुनाव के लिए रहिए तैयार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश भाजपा नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। जम्मू में रविवार को शहीद परिवार सम्मान समारोह के बाद रक्षामंत्री ने त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच पार्टी के प्रदेश नेताओं से बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा संगठनात्मक विषयों और सुरक्षा हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और वैश्विक स्तर पर लगातार मजबूत ताकत बनने की तरफ अग्रसर है। वैश्विक स्तर पर अहम विषयों और घटनाक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह ली जा रही है और बात का पक्ष पूरी गंभीरता से विश्व सुन रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता देने के मामले में भारत की कूटनीतिक ताकत का पूरा विश्व लोहा मान चुका है। कोरोना काल में हुए शानदार कार्यों का श्रेय भी राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के लिए मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए आभार भी जताया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा, अशोक खजूरिया, महासचिव संगठन अशोक कौल भी मौजूद रहे। इससे पूर्व पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर रक्षामंत्री का प्रदेश भाजपा नेताओं ने शानदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed