फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आजादी के बाद शहीद परिवारों का पहली बार सम्मान, छलके खुशी के आंसू

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू के गुलशन ग्राउंड मे शहीदो के परिजनों का फूलों की बारिश का सम्मान किया गया। - फोटो : CITY REPORTER
जम्मू। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए परिवारों को रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। संघ परिवार से जुड़े जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर शहीद परिवारों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, पहली बार इस प्रकार से उन्हें सम्मान का अवसर मिला। इससे वे अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सम्मान पाकर अभिभूत हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम के झंडे तले जम्मू के गुलशन ग्राउंड में हुए शहीद परिवार सम्मान समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जब शहीद परिवारों को सम्मानित कर रहे थे उस समय हर तरफ भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। राष्ट्रवाद और राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों के प्रति हर तरफ कृतज्ञता भी दिखी। करीब बीस हजार लोगों की मौजूदगी में शहीद परिवारों को शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में 1850 शहीद परिवारों ने आने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह, सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) वीके चतुर्वेदी, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) राकेश कुमार शर्मा, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) एसके गोसाई, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) एल आर सडोत्रा, पूर्व मेजर जनरल एसके शर्मा, पूर्व आईपीएस अधिकारी सच्चिदानंद श्रीवास्तव, डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुदर्शन शर्मा, प्रांत संघ चालक डॉ. गौतम मैंगी, पद्मश्री पंडित विश्वमूर्ति शास्त्री, जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम के अध्यक्ष रमेश सभरवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed