फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर की मिट्टी तीर्थ क्षेत्र, इसका कण-कण वंदनीय

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों व उनके परिवारों के सम्मान कार्यक्रम को स्वर्णिम दिवस बताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की मिट्टी तीर्थ स्थल के सामान है। इसका कण कण वंदनीय है।
विज्ञापन

गुलशन ग्राउंड में जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम के कार्यक्रम में होसबाले ने कहा, स्वतंत्रता मिले 75 वर्ष हो गए हैं। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबा संघर्ष किया था। इस संघर्ष में स्वतंत्रता सैनानियों के तप, त्याग और बलिदान की गाथा छुपी है।
विज्ञापन

वर्तमान पीढ़ी जो स्वतंत्रता के बाद जन्मी है, उसे इसका ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा, देश की स्वतंत्रता के समय से ही पाकिस्तान की कुदृष्टि का शिकार जम्मू कश्मीर रहा है। कभी आक्रमण तो कभी आतंकवाद तो कभी अलगाववाद को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पाकिस्तान जहां अलगाववाद और आतंकवाद को भड़काने में लगा था वहीं स्थानीय जनता का राष्ट्र के प्रति प्रेम और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जाने के दृढ़ संकल्प ने निरंतर परास्त करने का काम किया है।
होसबाले ने कहा, दुनिया के सामने भारत को ताकतवर देश के तौर पर मजबूती से खड़ा करने का स्वर्णिम अवसर आया है। देश में सकारात्मक परिवर्तन की लहर है। समाज अपनी जागरूकता के साथ वीर सैनिकों और बलिदानियों के परिवारों के साथ खड़ा रहे। बलिदानियों के परिवारो के प्रोत्साहन की जिम्मेदारी सरकार के साथ साथ समाज को भी लेनी होगी। संस्थानों के नाम, स्मारक आदि शहीदों के नाम पर रखे जाने चाहिएं।

वहीं होसबाले ने संघ के प्रदेश मुख्यालय जम्मू में दोपहर बाद संघ के प्रांत पदाधिकारियों से बैठक कर संघ की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के संदर्भ में बैठकें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed