फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

दिल्ली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मंथन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी में नया अध्यक्ष पद को लेकर जोड़तोड़ जारी है। दिल्ली में मंगलवार को पार्टी हाईकमान के नेताओं के साथ जम्मू संभाग के नेतृत्व की पहले राउंड की वन टू वन बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुझाव लेने के साथ जम्मू कश्मीर के मौजूदा सियासी परिदृश्य और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने जम्मू संभाग के नेताओं के साथ बारी बारी चर्चा की। कुल मिलाकर पार्टी हाईकमान द्वारा लिए जाने वाले फैसले का समर्थन करने की बात कही गई। बुधवार को दूसरे राउंड की बैठक में भी अध्यक्ष सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसमें कश्मीर संभाग के नेता भी शामिल होंगे। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अध्यक्ष द्वारा नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू संभाग से कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला सहित नौ नेताओं ने हाईकमान के नेताओं के साथ सीधी चर्चा की। इसमें शीर्ष नेताओं के सुझाव और राय ली गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान पर पूरा विश्वास है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत है। उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान प्रदेशाध्यक्ष पर उचित फैसला लेगी, जो सभी को मंजूर होगा। जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी सहित अन्य कई चुनौतियां हैं, जिसके समाधान पर काम होना चाहिए। सभी नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर सुझाव और राय दी है।
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, मूला राम, बलवान सिंह, योगेश साहनी, जुगल किशोर शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, ठाकुर बलवीर सिंह शामिल रहे। बताया जाता है कि हाई कमान के समक्ष प्रदेशाध्यक्ष के लिए विकार रसूल सहित अन्य नाम दिए गए हैं, जिस पर बुधवार को भी मंथन किया जाएगा। हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश करके उनके द्वारा किसी को भी प्रदेशाध्यक्ष बनाने को मानने पर सहमति जताई थी। जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर जोड़ तोड़ जारी है। नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद गुट से किसी चेहरे को कमान मिलना लगभग तय है, लेकिन उनके करीबी माने जा रहे रसूल को लेकर भी गुटबाजी हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए रसूल के अलावा तारिक हमीद करा, पीरजादा मोहम्मद सईद, जीएम सरूरी पर भी अटकलें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed