फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

यात्रा बहाल होने से यात्रियों में उत्साह, जयघोष से गूंजने लगा यात्री निवास

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अमरनाथ यात्रा गुफा के पास त्रासदी के बाद यात्रा बहाल हो गई है। इससे बाबा बर्फानी के भक्तों में उत्साह का माहौल है। पंजीकरण केंद्र और यात्रा निवास भगवान भोलेनाथ के जयघोष से गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें यात्रा के प्रति उत्साह को बयां कर रही हैं। आधार शिविर, आसा राम आश्रम भक्तों से भरे हुए हैं। सुबह-शाम होने वाली भोलेनाथ की यात्रा से माहौल भक्तिमय है।
विज्ञापन

वैष्णवी धाम में पंजीकरण के लिए लंबी कतारें लगी हैं। यात्रा का टोकन लेने के लिए श्रद्धालु तड़के से ही कतार में लग जाते हैं। यात्रा स्थगित होने से यात्रियों को थोड़ी मायूसी थी, लेकिन अब यात्रा बहाल होने से वह काफी खुश हैं। लखनऊ से आए श्रद्धालु आयुष सोनी ने कहा कि यात्रा बहाल होने से काफी खुश हूं। 17 जुलाई का टोकन मिला है। अब यात्रा बहाल हो गई है तो कोई चिंता नहीं है। मध्यप्रदेश से आए यात्री भारत कटल ने कहा कि पहली बार यात्रा पर आया हूं। दस जुलाई के जत्थे में जाना था, लेकिन तत्काल पंजीकरण बंद हो गया। इसके बाद वैष्णों देवी के दर्शन करने चले गए। यात्रा बहाल होने की सूचना मिली तो पंजीकरण करवा लिया है। अब बाबा बर्फानी के दर्शन करूंगा। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना दुखद है। हमारे मन में भी थोड़ा डर है, लेकिन बाबा का आशीर्वाद है तो सब कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed