{"_id":"62cc841e61a3a147103b1241","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2637696136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता बरतने वाले निजी कॉलेजों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता बरतने वाले निजी कॉलेजों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
जम्मू। पैसे लेकर फर्जी डिग्री देने और अनियमितता करने वाले गैर-सहायता प्राप्त निजी कॉलेेजों की अब खैर नहीं है। ऐसे कॉलेजों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने कमेटियां गठित की हैं। यह कमेटियां इन कॉलजों का नियमित रूप से निरीक्षण कर बुनियादी ढांचे, शैक्षणिक व्यवस्था की जांच करेंगी। इसके बाद सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौपेंगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
उच्च शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी कॉलेजों की जांच के लिए एक आदेश जारी कर कमेटियों का गठन किया है। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के लिए चार कमेटियां बनाई गई हैं। जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के लिए बनाई कमेटी में एमएएम कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल, जीडीसी कठुआ के प्रिंसिपल और एक विषय के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस तरह डोडा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी जिले के लिए बनाई गई कमेटी में डीडीसी उधमपुर के प्रिंसिपल, जीडीसी किश्तवाड़ के प्रिंसिपल और एक विषय के विशेषज्ञ को शामिल किया है। पुंछ और राजोरी जिले के कॉलेज के निरीक्षण के लिए बनाई कमेटी में एसपीएम कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल, जीडीसी पुंछ के प्रिंसिपल और एक विषय के विशेषज्ञ शामिल हैं। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए जीसीईटी के प्रिंसिपल, जीडीसी आरएस पुरा के प्रिंसिपल और जीसीईटी के दो एचओडी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कश्मीर संभाग के कॉलेजों की जांच के लिए भी कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटियां इन कॉलेजों की अनुमति के नवीनीकरण की भी जांच करेगी।
----
कुल 208 निजी कॉलेज
जम्मू-कश्मीर में 208 निजी कॉलेज संचालित हैं, इसमें 107 जम्मू संभाग में और 101 कश्मीर संभाग में हैं। सबसे ज्यादा 171 बीएड कॉलेज हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 75 और कश्मीर में 76 हैं।