{"_id":"62cc8369840ff6460f6bd877","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu26376916","type":"story","status":"publish","title_hn":".रातभर डटे रहे सेना के जवान, बर्फ और पहाड़ काटकर तैयार किया वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.रातभर डटे रहे सेना के जवान, बर्फ और पहाड़ काटकर तैयार किया वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास सेना का राहत अभियान जारी है। सेना के जवानों ने बाबा बर्फानी की गुफा को जाने वाला वैकल्पिक मार्ग रातों रात तैयार किया है, ताकि यात्री सुरक्षित दर्शन कर सकें। वहीं सेना की इन परिस्थितियों से अभ्यस्त विशेष टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। सेना ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए रविवार रात ग्लेशियर और पहाड़ काट कर रास्ता तैयार किया। इसके साथ ही रेत के भरे बोरों का भी प्रयोग किया गया है।
सेना की ओर से बताया गया है कि गुफा के पास पुराने रास्ता फिलहाल इस्तेमाल के लायक नहीं है उस पर काफी पानी भरा हुआ है। लिहाजा इसके लिए एक वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरूरत थी। सेना के जवानों ने रविवार की रात सबसे पहले इसके लिए रास्ते को समतल किया। इसके बाद यहां पर रेत भर के बोरे रखे गए, जिनकी सीढ़ियां बनाई गईं। इसी रास्ते से सोमवार को यात्रा शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
बता दें कि गुफा के पास तैनात सेना के 2 हजार से अधिक जवान बचाव व राहत कार्य में जुटे हैं। अभी तक लापता 40 से अधिक लोगों की तलाश पवित्र गुफा के तीन किलोमीटर दायरे में की जा रही है।