फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पहले आवाज हुई, फिर सैलाब आया और सब कुछ बहा ले गया

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अमरनाफ गुफा के पास बादल फटने के खौफनाक मंजर को श्रद्धालु नहीं भुला पा रहे हैं। उस मंजर के गवाह बने श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के मन में डर है, लेकिन वह खुद के सुरक्षित लौटने को बाबा बर्फानी की कृपा बता रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के श्रद्धालु प्रशांत ने कहा कि मैं उस खौफनाक मंजर का साक्षी हूं। यह तो बाबा बर्फानी का आशीर्वाद था कि हम बच गए। उस दिन सब कुछ ठीक था, बारिश हो रही थी, फिर एक जोर की आवाज हुई और फिर सैलाब आया और देखते ही देखते सब कुछ बहा ले गया। यात्री शिव सिंह ने कहा कि 500 मीटर का फासला था, शायद कोई दिव्य शक्ति होगी, जिसने हमें बचा लिया। उन्होंने कहा कि पानी इतनी तेजी से गिर रहा था कि टेंट और लंगर मलबे और बड़े-बड़े पत्थरों के तले दब गए। हमने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। शुभ सोनी ने कहा कि पहली बार ऐसा खौफनाक मंजर देखा है। मेरी आंखों के सामने इतना कुछ हुआ, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed