फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सर्च ऑपरेशन में सेना के दो हजार जवान चला रहे त्रि स्तरीय अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास लापता श्रद्धालुओं को ढूंढने के लिए सेना के दो हजार जवान तकनीकी उपकरणों के साथ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान को तीन स्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। इसमें सेना के डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

अभियान में सेना की इंजीनियरिंग विंग भी बड़े स्तर पर काम कर रही है। सेना के त्रिस्तरीय अभियान में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरे स्तर पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, वहीं तीसरे मोर्च पर भारी मशीनों की मदद से यात्रा मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। सेना ने स्नाइफर डॉग और थर्मल इमेजर से रविवार गुफा और इसके आगे तक तलाशी अभियान चलाया। वहीं एनडीआरएफ, जेकेएपी और एसडीआरएफ की रिजर्व टीमों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है। इन टीमों को बालटाल और पहलगाम में रखा गया था।
विज्ञापन

---
पुलिस का संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित
कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसी कंट्रोल रूम से तमाम सुरक्षाबलों को बचाव कार्य के लिए गुफा के पास भेजा जा रहा है। कंट्रोल रूम से केंद्र सरकार को भी पल पल की जानकारी दी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed