फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सीबीआई की दिल्ली या चंडीगढ़ ब्रांच कर सकती है एसआई भर्ती धांधली की जांच

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सब इंस्पेक्टरों की भर्ती रद्द होने के बाद अब इसमें धांधली की जांच शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई दो तीन दिन में इसे लेकर एफआईआर लगाकर मामले की जांच शुरू कर सकती है। यह केस सीबीआई दिल्ली के पास दर्ज होने और इसकी जांच दिल्ली या चंडीगढ़ ब्रांच को सौंपी जा सकती है, क्योंकि बड़े मामलों की जांच दिल्ली ब्रांच से ही कराई जाती है। इस समय जम्मू-कश्मीर में गन लाइसेंस के मामले की जांच भी सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ही कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर की भर्ती बंगलूरू की एक भर्ती एजेंसी से कराई गई थी। आवेदन लेने से लेकर तमाम प्रक्रियाएं पूरी करने की जिम्मेदारी उक्त एजेंसी की थी। ऐसे में दिल्ली ब्रांच इस मामले की जांच कर सकती है, क्योंकि इसमें किसी दूसरे राज्य की जांच एजेंसी भी शामिल है। वहीं आज कल में सरकार की ओर से जांच समिति की रिपोर्ट भी सीबीआई को सौंपी जा सकती है, क्योंकि इसी जांच को आधार बनाकर भर्ती को रद्द करने और सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की गई थी। लिहाजा सीबीआई इस पूरी रिपोर्ट की मदद से उन लोगों तक पहुंचेगी। जिन लोगों ने इस भर्ती में धांधली की है। सूत्रों के मुताबिक भर्ती करने वाली एजेंसी, एसएसबी के लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। सशस्त्र बलों के कुछ रिटायर और मौजूदा कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed