फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

घुसपैठ की आशंका पर सरहद का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे सुरक्षा बल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू/सांबा। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ और ड्रोन से हथियार भेजने की आशंका के मद्देनजर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान कठुआ, सांबा और जम्मू के अग्रिम इलाकों को खंगाल रहे हैं। जंगल, खेत और ऐसे खाली इलाके खंगाले जा रहे हैं, जहां पर सुरंग से घुसपैठ की साजिश के इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन

43 दिन तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होनी है। कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष बाद होने जा रही यात्रा में इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में आतंकी हमले की आशंका भी बढ़ गई है। इसी आशंका को देखते हुए कठुआ, सांबा और जम्मू के सरहदी इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान में शामिल सांबा के डीएसपी ऑपरेशंस जीआर भारद्वाज ने बताया कि विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की साजिश के इनपुट साझा किए हैं। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा बेहद पुख्ता की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुचेतगढ़ बॉर्डर से रिगाल तक आठ किलोमीटर क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। वहीं, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर और कठुआ के हीरानगर सेक्टर में भी संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएसपी भारद्वाज ने कहा कि सरहदी इलाकों के रूटों पर अतिरिक्त जांच नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जवानों के साथ अधिकारी
भी सीमा पर बिता रहे रात
स्टिकी बम, पाकिस्तानी ड्रोन और सुरंग से घुसपैठ की चुनौती से निपटने के लिए बीएसएफ के जवानों के साथ अधिकारी भी अग्रिम इलाकों में रात बिता रहे हैं। कड़े सुरक्षा घेरे में निगरानी का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ाया गया है। एंटी टनल अभियान में लगातार तलाशी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed