{"_id":"62b0d6bdc6572f4e001ef3ed","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2623449177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती नगर आधार शिविर में अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवती नगर आधार शिविर में अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमरनाथ यात्रियों के लिए बने भगवती नगर आधार शिविर में अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सीआरपीएफ और पुलिस मुख्य रूप से यहां तैनात रहेंगे, जबकि अन्य अर्धसैनिक बल सहयोग करेंगे। सुरक्षाकर्मियों ने शिविर को चारों और घेरकर गश्त शुरू कर दी है। ड्रोन से भी शिविर पर नजर रखी जा रही है। शिविर के आसपास के इलाकों में भी लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की ओर से शिविर का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस के सीआईडी विंग के कर्मियों की ओर से लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध हरकत न हो। सुरक्षाबलों की एक टीम शिविर के पास तवी नदी का भी पूरा मुआयना कर रही है, क्योंकि इससे पहले तवी नदी का आतंकी संगठन इस्तेमाल कर चुके हैं। जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमला करने वाले ड्रोन तवी नदी से ही वायुसेना स्टेशन में घुुसे थे और हमला करके लौट गए थे। भगवती नगर तवी नदी से बिल्कुल सटा हुआ है। ऐसे में तवी नदी के ऊपर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
शहर में भी सुरक्षा कड़ी
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू शहर में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की जगह जगह तैनाती की गई है। हर आते जाते वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने के लिए कहा गया है। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि यात्रा को लेकर सुरक्षा के हर जरूरी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।