{"_id":"6299242102b25e6f0900e835","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu26110155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी कश्मीरियों को धमका रहे, हिंदुओं को किरायेदार क्यों रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी कश्मीरियों को धमका रहे, हिंदुओं को किरायेदार क्यों रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। घरों में हिंदुओं को किरायेदार क्यों रखा है। इन्हें बाहर निकालो। यदि नहीं निकाला तो उनके साथ आप लोगों को भी मार दिया जाएगा। यह धमकियां आतंकी उन कश्मीरी लोगों को दे रहे हैं, जिनके घरों में हिंदू सरकारी मुलाजिम किरायेदार के तौर पर रह रहे हैं। इन धमकियों से हिंदु मुलाजिमों में दहशत का माहौल है और यह लोग वहां से छुट्टी लेकर जम्मू आने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई बैंक कर्मी, सरकारी शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिम कश्मीर से छुट्टी लेकर जम्मू पहुंच गए हैं।
एक महिला कर्मी ने बताया कि वह अनंतनाग जिले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। वह जिस घर में रहती थी, वहां पर आतंकियों ने धमकी दी कि हिंदू महिला को घर में कैसे रखा है, इसको तुरंत बाहर निकालो। वह इस डर से वहां से आ गई। वहीं कुछ अन्य सरकारी मुलाजिमों ने बताया कि दो दिन पहले ही वह जिला प्रशासन के पास गए थे कि उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाए, लेकिन प्रशासन की तरफ से कहा गया कि उनकी सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल स्तर पर ही फैसला लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में सरकारी मुलाजिमों को अपने घरों में ही रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा गया। इससे घबराकर सैकड़ों सरकारी मुलाजिम कश्मीर से वीरवार देर रात जम्मू पहुंचे। इस समय जो लोग कश्मीर में तैनात हैं। उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजन अपने बच्चों को फोन पर कह रहे हैं कि वह अपने घरों को आ जाएं।