फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मुझे खून के बदले खून चाहिए

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मेरे पति और तीन अन्य जवानों की हत्या के बाद ये लोग मौके पर घेरा बनाकर नाच रहे थे। घर के बाहर मैंने जो मंजर देखा था वो कभी नहीं भूल सकती। मुझे तो खून के बदले खून चाहिए। यासीन मलिक की सजा पर वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना का दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को निर्मल खन्ना ने यासीन की सजा को लेकर कहा, ये मामला टेरर फंडिंग का है। इसका फैसला अदालत ने अपने विवेक से दिया है, जिसका सम्मान करती हूं। मेरे पति और तीन अन्य की हत्या का केस अभी चल रहा है। वायुसैनिकों की हत्या मामले में मुझसे यदि कोई पूछे तो मुझे खून के बदले खून चाहिए। निर्मल खन्ना ने कहा - मेरे पति 25 जनवरी 1990 की सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। यासीन मलिक ने करीब आकर उनसे एक जगह का पता पूछा और फिर उनके पेट में गोली मार दी। स्क्वाड्रन लीडर गोली लगने के बावजूद यासीन मलिक से गुत्थमगुत्था हुए और उसकी बंदूक की नली ऊपर की ओर कर गोलियां खत्म कीं। इससे उनके साथी फ्लाइट लेफ्टिनेंट बीआर शर्मा की जान बच गई। इसी बीच दूसरे आतंकियों ने स्क्वाड्रन लीडर को 27 गोलियां मारीं। कुल 28 गोलियां लगने से पति की शहादत हुई। निर्मल खन्ना ने कहा कि यासीन और उसके साथियों ने उनके पति का एक बार कत्ल किया, लेकिन हुकूमतें 32 साल चार माह से इस कत्ल को दोहरा रही हैं। बेहद अफसोस की बात है कि खुलेआम एक अफसर और तीन जवानों की हत्या करने वाला इतने लंबे समय तक जीवित रहने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed