{"_id":"628e93361c92b1344730b7f1","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu26057013","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित होगी : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित होगी : उपराज्यपाल
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रत्येक नागरिक को सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का ध्यान उपलब्धता, गुणवत्ता और सामर्थ्य पर केंद्रित किया जा रहा है। पिछले तीन वर्ष में सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण क्षेत्र में पर्याप्त निवेश किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ रीढ़ है। उपराज्यपाल बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी कालेज आफ नर्सिंग (एसएमवीडीसीओएन) के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के 5वें व 6वें बैच के दीप प्रज्ज्वलन और शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
इससे पूर्व उपराज्यपाल ने नवीनतम उपकरणों, चिकित्सा उपकरणों से लैस श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 45 बिस्तर वाले सामान्य वार्ड को जनता को समर्पित किया। एसएमवीडीसीओएन में उपराज्यपाल ने छात्रों को जीवन की नई यात्रा शुरू करने के लिए बधाई दी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन में अभूतपूर्व वृद्धि के अलावा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा में असमानताओं को कम करने की कोशिश की है। जम्मू कश्मीर में एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिक दशकों से बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित थे, लेकिन आज प्रदेश में दो एम्स, दो राज्य कैंसर संस्थान, सात नए मेडिकल कालेज, 15 नए नर्सिंग कालेज, हजारों स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र, पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल प्रशासन की सराहना की। सरकार की ओर से विशेष रूप से दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। उपराज्यपाल ने एसएमवीडीसीओएन और एसएमवीडी गुरुकुल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।