फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अयोध्या में राम मंदिर में एक जून से चलेगा गुलाबी खंभे खड़े करने का काम: चंपत राय

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य के अहम चरण के तहत गुलाबी खंभे खड़े करने का काम एक जून से शुरू होगा। यह बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कही। वह अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण आरंभ होने के पश्चात पहली बार जम्मू दौरे पर पहुंचे हैं। उनके सम्मान में पर्यटन संघ जम्मू की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

चंपत राय ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में गुलाबी खंभे खड़े करने का कार्य विधिपूर्वक आरंभ करवाएंगे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों ने स्वेच्छा से 3200 करोड़ की राशि मुहैया करवाई है। मंदिर के निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। लोहे के इस्तेमाल से मंदिर 100 साल बाद जर्जर होने लगता है। ऐसे में दक्षिण भारतीय ग्रेनाइट का प्रयोग किया जा रहा है ताकि श्री राम जन्मभूमि मंदिर की उम्र लंबी हो। श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, श्री अमरनाथ यात्रा हो या बूढ़ा अमरनाथ यात्रा। यात्राओं से देश की रक्षा होती है और हिंदुस्तान मजबूत होता है। श्री अमरनाथ यात्रा में यहां पहले चार से पांच हजार शिवभक्त आते थे, अब चार से पांच लाख आ रहे हैं और यह संख्या बढ़ती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने चंपत राय की सराहना करते हुए कहा कि जब से श्री राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ, तब से चंपत राय सक्रिय हैं और अब वह भव्य मंदिर निर्माण में भी सक्रिय हैं। इस अवसर पर महापौर चंद्र मोहन गुप्ता, जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण, पूर्व मंत्री डीके मनेयाल, पर्यटन संघ जम्मू व विहिप के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रमण सुरी के अलावा विभिन्न बाजार संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed