फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जोरदार आवाज हुई तो विष्णु ने छलांग लगा बचाई जान

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। निमार्णाधीन टनल में हुए हादसे में झारखंड निवासी विष्णु बाल-बाल बचा। रामबन से जीएमसी जम्मू उपचार के लिए भेजे गए विष्णु ने कहा कि घटना के समय वह अपने एक साथी के साथ क्रेन पर था, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई। ऊपर से पत्थर गिरने की आशंका से मैं गाड़ी से छलांग लगाकर खाई की ओर भागा। मगर तब तक मेरा पांव भी एक पत्थर में दब चुका था, लेकिन मैं किस्मत से बच गया। इस घटना से विष्णु काफी सहमा हुआ है।
विज्ञापन

विष्णु की एक टांग में गहरी चोट आई है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसने बताया कि टनल का काम शुरू होते ही यह अनहोनी हो गई। उसने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में शायद उसके 8-10 साथी दब गए हैं। अगर वह भी वाहन से नहीं उतरता तो शायद मलबे में दबा होता। ताश के पत्तों की तरह गिरी बड़ी चट्टानों के नीचे कई वाहन दब गए। जीएमसी जम्मू के अधीक्षक डॉ. एडी मन्हास ने बताया कि विष्णु की हालत स्थिर है और उसे उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed