फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

नए निवेश स्थल के तौर पर उबर रहा जम्मू कश्मीर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए नए निवेश स्थल के तौर पर उभर रहा है। जम्मू कश्मीर की औद्योगिक नीति का मुख्य एजेंडा 2021 से 2030 तक विकास से बदलाव लाने का है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के दावे के तहत प्रदेश में करीब 25000 लघु उद्यमों में करीब 90 फीसदी औद्योगिक श्रमिक काम करते हैं। जम्मू कश्मीर में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार की नई योजना के तहत 28400 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर निजी औद्योगिक एस्टेट विकास नीति 2021 से 2030 तक को हाल ही में अधिसूचित किया गया है, इसमें जीएसटी लिंक इंसेंटिव समेत कई फायदे उद्योगों व वहां काम करने वाले श्रमिकों को दिए हैं। इन नीतिगत फैसलों से जम्मू-कश्मीर में अब तक 50 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निवेश से जम्मू-कश्मीर में करीब दो लाख 33 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जम्मू कश्मीर में औद्योगिक प्रणाली में सुधार लाने के लिए एकल खिड़की के सिद्धांत को अपनाया गया है ताकि व्यापार करने में सरलता हो। जम्मू कश्मीर के विभिन्न विभागों की 130 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद रियल एस्टेट क्षेत्र के निवेशकों के लिए भी जम्मू कश्मीर के दरवाजे खुल चुके हैं। दुबई एक्सपो 2020 में उपराज्यपाल के साथ कई वैश्विक निवेशकों ने जम्मू कश्मीर में निवेश की इच्छा जताई और कई निवेशकों के साथ समझौता हस्ताक्षर भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed