{"_id":"627588de49f80c6ad244fd0c","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2592790151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में मजबूत अर्थव्यवस्था से नई ऊर्जा का संचार : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में मजबूत अर्थव्यवस्था से नई ऊर्जा का संचार : उपराज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आर्थिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने से अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अतीत में अर्थव्यवस्था में बाधा पर्याप्त बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करते हुए सरकार ने पिछले तीन वर्षों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक वर्ष के भीतर 50726 परियोजनाओं का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया गया है जो 2018 के 9229 परियोजनाओं के आंकड़े से पांच गुणा अधिक है।
उपराज्यपाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में हस्तशिल्प, औद्योगिक निवेश, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के निर्माण में अभूतपूर्व गति ने जम्मू कश्मीर को नई ताकत के साथ आत्मविश्वास बढ़ाया है। जम्मू कश्मीर के विकास के लिए पूर्व में बनाई गई कृत्रिम सीमाओं को हटा दिया गया है। जम्मू कश्मीर के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक विकास, सामाजिक परिवर्तन और समृद्धि का लाभ दिया जा रहा है। संपर्क क्षेत्र में पहले प्रतिदिन 6.54 किलोमीटर सड़कों की तुलना में मौजूदा 20.68 किलोमीटर सड़कों का प्रतिदिन निर्माण किया जा रहा है। सड़कों और टनलों के निर्माण पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए संपर्क यातायात बढ़ाया जा रहा है। संपर्क क्षेत्र का विस्तार अर्थव्यवस्था के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान करने, कृषि समावेशी विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजन करने के लिए संस्थानों को मजबूत कर रहा है। कृषि और बागवानी उत्पादकता में सुधार लाया जा रहा है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता, जल प्रबंधन में सुधार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में चौतरफा सुधार जम्मू कश्मीर के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। वर्ष 2018-19 में 9229 परियोजनाओं को पूरा करने में 67000 करोड़ रुपये की लागत आई है, जबकि वर्ष 2020-21 में 63000 करोड़ रुपये की लागत वाली 21943 परियोजनाओं को पूरा किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में 50726 परियोजनाओं को पूरा करने का रिकॉर्ड हासिल किया गया।