फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कल से जम्मू में एम्स के दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। एम्स विजयपुर के दूसरे एमबीबीएस बैच के छात्रों की पढ़ाई सोमवार से मीरां साहिब मेकशिफ्ट (अस्थायी) कैंपस में शुरू करने की योजना है। देशभर से 50 से अधिक विद्यार्थियों ने शनिवार तक एम्स जम्मू को ज्वाइन कर लिया है। इस बैच के लिए 62 विद्यार्थी लिए जाने हैं। इससे पहले वर्ष के 50 विद्यार्थियों का बैच अस्थायी कैंपस में पढ़ाई कर रहा है। दोनों बैच के लिए 112 विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अस्थायी कैंपस में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को जीएमसी जम्मू में प्रैक्टिकल पढ़ाई कराई जाएगी। जम्मू में एम्स की कक्षाएं शुरू होने से यहां देशभर के एमबीबीएस विद्यार्थियों को नया अनुभव हासिल होगा। एम्स विजयपुर के लिए 183 संकाय और दूसरे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। संकाय की उपलब्धता पर जल्द एम्स में ई चिकित्सा परामर्श सुविधा शुरू की जाएगी। विजयपुर में 227 एकड़ भूमि पर प्रतिष्ठित एम्स परियोजना का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed