फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हवाला मामले में बाबू सिंह तीन दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। हवाला मामले में तीन दिन के बाद भी पूर्व मंत्री बाबू सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब तक पुलिस इस मामले में एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि यह मामला पूरी तरह से आतंकवाद, अलगाववाद से जुड़ा हुआ है। डीजीपी दिलबाग सिंह भी बोल चुके हैं कि हवाला का यह पैसा और मामला आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन दिन पहले कश्मीर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ शाह को जम्मू में 6.90 लाख रुपये के साथ पकड़ा था। उसने बताया था कि यह पैसा वह श्रीनगर से लेकर आया है, जिसे बाबू सिंह ने मंगवाया था। पैसा लेने के लिए खुद बाबू सिंह जम्मू आया हुआ था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस को इसके बारे पता चल गया है तो वह भूमिगत हो गया। तब से वह फरार है।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। बाबू सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले के हर पहलू को लेकर जांच हो रही है। पुलिस ने कई जगहों पर बाबू सिंह की तस्वीर भेजी है, ताकि वह देश या राज्य से बाहर कहीं भाग न सके। उल्लेखनीय है कि हवाला के इस मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिसमें यह भी सामने आया है कि बाबू सिंह की पार्टी और इसमें शामिल लोग पीओके और कश्मीर को एक मुल्क बनाने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश में पीओके और पाकिस्तान के लोग शामिल हैं, जो विदेश से इसके लिए फंडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed