{"_id":"623e1b195930677b7569ee41","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu256462393","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अप्रैल में शुरू होगा ईटीएस, घर बैठे जेकेआरटीसी बस की टिकट बुक होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अप्रैल में शुरू होगा ईटीएस, घर बैठे जेकेआरटीसी बस की टिकट बुक होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर अप्रैल 2022 तक इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिटस्म (ईटीएस) से जुड़ जाएगा। इससे जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (जेकेआरटीसी) की बसों में सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लागू हो जाने से घर बैठे जेकेआरटीसी की बस की टिकट ऑनलाइन बुक हो सकेगी।
एसोसिएशन स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की ओर से इंटेलीजेंट टांसपोर्ट सिस्टम को लागू करने को लेक इंडियन हेबिटेट सेंटर नई दिल्ली में हुई कांफ्रेंस में संयुक्त सचिव अमित वर्धन ने कहा कि देशभर में सिस्टम को लागू करने पर काम तेजी से चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी अप्रैल 2022 के अंत तक ईटीएस लागू हो जाएंगा। लोगों को काउंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर से टिकट बुकिंग कर सफर कर सकेंगे। इससे उनका समय भी बचेगा। इस मौके पर जेकेआरटीसी के एमडी अंग्रेज सिंह राणा और जीएम प्रियुष धोत्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रदेश भर में 1200 सरकारी बसें
जेकेआरटीसी के एमडी अंग्रेज सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 1200 के करीब सरकारी बसें हैं इसके अलावा 800 ट्रक हैं। पहले ऑनलाइन बुकिंग नहीं थी। इस कारण प्रदेश भर में यात्रियों को बस स्टैंड में पहुंचकर टिकट लेनी पड़ती थी। इस सुविधा से पारदर्शिता आएगी। राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
लोग घर से गंतव्य के लिए सीट बुकिंग कर सकेंगे। इसी तरह बाहरी राज्यों से भी बुकिंग की जा सकेगी और गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा। पहले कोविड के कारण ऑनलाइन सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब हालात सामान्य होने के बाद कार्रवाई तेज हुई है। प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में भी बस सुविधा दी जा रही है। पहले लोगों को बाहरी राज्यों को जाने के लिए सीट बुक करने में परेशानी आती थी। अब इससे भी निजात मिलेगी।