फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भद्रवाह में मार्च की गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मार्च में ही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम के लगातार साफ रहने के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 14 डिग्री तक ऊपर चला गया है। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। सीधी धूप में गर्मी का तेज अहसास हो रहा है। अमूमन ठंडे रहने वाले भद्रवाह में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ मार्च की गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। यहां इससे पहले 31 मार्च 2018 को अधिकतम 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जम्मू समेत अन्य कई जिलों में भी हालत खराब हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 मार्च को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतम मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास भी बढ़ता चला गया। दोपहर को सीधी धूप शरीर को तपिश देने का काम कर रही थी। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 35.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री चढ़कर 32.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 25.6, बटोत में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 10.7 डिग्री चढ़कर 25.4, पपहलगाम में सामान्य से 11.0 डिग्री चढ़कर 22.5 और गुलमर्ग में सामान्य से 11.4 डिग्री चढ़कर 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 14.0 और कारगिल में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed