फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रियों के वाहनों की केवल लखनपुर में जांच का सुझाव

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की जांच केवल लखनपुर में ही करने तथा जम्मू से चॉपर सुविधा प्रदान करने का प्रशासन को सुझाव दिया गया है। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर की शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक एवं कारोबारी संगठनों की हुई बैठक में यात्रा की तैयारियों में सभी से सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में सुझाव दिया गया कि शहर के बाजारों तथा मंदिरों में साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएं। प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के साथ ही यात्रियों के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम व और कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। यह भी सुझाव दिया गया कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अन्य जिलों के पर्यटन स्थल पर जाने की अनुमति दी जाए। लंगर अनुमति प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए। सुचेतगढ़ बॉर्डर, बाहु फोर्ट, पीरखोह सहित अन्य पर्यटक स्थलों के लिए विशेष वाहन चलाए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने बताया कि 20 हजार की क्षमता के आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास चल रहे हैं। सभी वाहनों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) लगाए जाएंगे ताकि उनकी ट्रैकिंग की जा सके। बैठक में डोगरा सदर सभा, धर्मार्थ ट्रस्ट, मार्केट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, ट्रेडर्स फेडरेशन, टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, महंत, साधु समाज, यात्रा संगठन से जुड़े प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed