फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आश्वासन के बाद आज हड़ताल खत्म करेंगे पटवारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नागरिक सचिवालय जम्मू में राजस्व सचिव विजय कुमार के साथ बुधवार को हुई मैराथन बैठक में मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद पटवारियों ने वीरवार को हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। इसकी औपचारिक घोषणा वीरवार सुबह जम्मू-कश्मीर पटवारी एसोसिएशन की ओर की जाएगी। पटवारियों के अनुसार बैठक में उनकी सभी जायज मांगों पर जल्द गौर करने का भरोसा दिलाया गया है। इस बीच बुधवार को प्रदेश भर में पटवारियों और गिरदावरों ने काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। हड़ताल खत्म होने पर लोगों को अपने दैनिक राजस्व कार्य करवाने में राहत मिलेगी, जो पिछले कई दिन से ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पटवारी एसोसिएशन के जम्मू संभागीय अध्यक्ष संदीप कोहली के अनुसार राजस्व सचिव से बातचीत में बेहतर जवाब मिला है। मौजूदा मार्च माह में राजस्व का अधिक कामकाज रहता है, जिससे पटवारी भी लोगों की सहूलियत के लिए अपना काम जारी रखना चाहते हैं। सचिव के समक्ष पटवारियों और गिरदावरों की सभी मांगों को रखा गया है, जिस पर जल्द गौर करने का उचित आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed