{"_id":"62001b786b03a74bc5747cbe","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu25331861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैपेक्स बजट में जम्मू और सांबा जिले में सबसे कम 50 फीसदी काम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैपेक्स बजट में जम्मू और सांबा जिले में सबसे कम 50 फीसदी काम हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चालू वित्त वर्ष के कैपेक्स बजट 2021-22 के तहत जम्मू और सांबा जिले में सबसे कम 50 फीसदी कार्य हुआ है, जबकि रियासी में 81.15 और उधमपुर में 79.68 फीसदी सबसे ज्यादा कार्य हुआ है। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने रविवार को केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं, ऋण घटकों, क्षेत्र विकास निधि योजना, नाबार्ड और गांव की ओर 3 के कार्यों सहित जिला कैपेक्स 2021-22 के तहत जम्मू संभाग के जिलों में हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सीमक्षा बैठक में मंडलायुक्त जिला वार हुए कार्य की प्रगति जानी और जिला उपायुक्तों को अंतिम तिमाही में 100 फीसदी व्यय प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा। इस दौरान जिला उपायुक्तों ने मंडलायुक्त को अपने जिलों में जारी विभिन्न कार्य परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान मंडलायुक्त ने जिलों में कुछ घटकों के तहत कम व्यय पर निराशा व्यक्त की और संबंधित विभागों को समस्या का पता लगाने को कहा। उन्होंने जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश देते हुए कार्य को समय रहते पूरा करवाने और ट्रेडिंग में आर रही समस्या का समाधान करने को कहा। जिला कैपक्स बजट में जम्मू जिले में 50.45, सांबा में 50.60, कठुआ में 74.17, उधमपुर में 79.68, रियासी में 81.15, राजोरी में 69.32, पुंछ में 78, रामबन में 68.80, डोडा में 79.55 और किश्तवाड़ में 77.91 फीसदी तक कार्य हुआ है।