फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बारिश-बर्फबारी से कई सड़कें बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। बर्फबारी और बारिश से जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं, त्रिकुटा की पहाड़ियों पर हल्की धुंध व भवन सहित कटड़ा व आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते मां वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन

उधमपुर के गंध टॉप इलाके में बर्फबारी से सड़क बंद हो गई, जिसके बाद कई वाहन फंस गए। राजोरी के थन्नामंडी से डीकेजी, बुद्धल से दंडोत, गब्बर, कोटरंका से खवास, गदयोग, बडाल, दरहाल से खोडी नाड आदि क्षेत्रों में बर्फबारी से सड़क यातायात ठप हो गया। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में बिजली-पानी की भी समस्या पेश आई। कश्मीर के कई इलाकों में भी यही हाल है। हालांकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात सुचारू रहा।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के जम्मू जिले और कटड़ा के तापमान में नौ डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। यहां नथाटॉप, पटनीटॉप के साथ किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ के अलावा कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, कुपवाड़ा, गुरेज, साधना टॉप, राजधान पास, जोजिला पास, शोपियां, कुलगाम, बारामुला आदि इलाकों में बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में सात फरवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। चार फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि पांच फरवरी को मौसम रहेगा। इसके बाद छह और सात फरवरी को फिर मौसम करवट बदलेगा और कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर मौसम
का हाल जानकार ही निकलें यात्री
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इस बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को यातायात कंट्रोल यूनिट में मौसम की जानकारी हासिल कर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। उधर, प्रशासन ने वीरवार सुबह से ही सड़कों पर बर्फ हटाने के लिए मशीनें उतार दी हैं और घाटी के सभी जिला मुख्यालयों में पहले से स्थापित कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आवाम को आने वाली परेशानियों का समाधान किया जा सके।
------
कहां कितनी बर्फबारी
गुलमर्ग 19 इंच
गांदरबल 5 इंच
पहलगाम 16 इंच
सोनामर्ग 10 इंच
राजधान 11 इंच
कुपवाड़ा 2.6 इंच
भद्रवाह 0.2 इंच
-----
कहां कितना तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
श्रीनगर 4.4 -06
पहलगाम 2.2 -1.7
गुलमर्ग -0.2 -6.0 डिग्री
बनिहाल 3.8 2.0
जम्मू 11.5 10.2
कटड़ा 8.8 7.5
----
कहां कितनी बारिश
श्रीनगर 2.3 एमएम
जम्मू 08
कटड़ा 9.6
पहलगाम 04
बटोत 06
बनिहाल 8.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed