फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पुलवामा में मारे गए आतंकी मॉड्यूल को नियंत्रित करता था अजहर मसूद का भाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पुलवामा में सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का मॉड्यूल कुख्यात आतंकी अजहर मसूद के भाई मौलाना रउफ अजहर के इशारे पर काम करता था। इस ग्रुप को पाकिस्तान के शक्करगढ़ और कोटली कैंप से निर्देश मिलते थे।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार घाटी में अशांति की कोशिशें की जा रही हैं। दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय जैश सरगना जाहिद वानी और पाकिस्तानी आतंकी काफिर उर्फ छोटा पाकिस्तानी को सीमा पार से लगातार दिशा-निर्देश मिलते थे। शक्करगढ़ तथा कोटली कैंप से लगातार इस मॉड्यूल को टारगेट के बारे में जानकारी दी जाती थी। यह सब जैश आतंकी कारी जरार और मौलाना रउफ अजहर की देखरेख में होता था। इस मॉड्यूल को आईईडी हमले के लिए निर्देश दिए जाते थे ताकि भारी नुकसान हो सके। जाहिद आईईडी का एक्सपर्ट भी था और घाटी में 2017 से हुए आईईडी हमलों के पीछे उसका ही दिमाग था। घाटी में सक्रिय जैश कमांडर लंबू और समीर डार के बाद उसे संगठन की कमान सौंपी गई थी। वह कट्टर था। इस वजह से सीमा पार से उसकी कट्टरता का लाभ उठाने के लिए सीधे संपर्क साधा गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की सख्ती बढ़ने के बाद जब स्थानीय आतंकियों ने किनारा करना शुरू किया तो सीमा पार के निर्देश पर पाकिस्तानी आतंकियों को मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी दी गई। पाकिस्तानी दहशतगर्द अपने स्थानीय भरोसेमंद साथियों के साथ मिलकर साजिशें करने लगे।
विज्ञापन

---
मॉड्यूल को सीमा पार से हथियारों की भी आपूर्ति
सूत्रों का कहना है कि इस मॉड्यूल को सीमा पार से अत्याधुनिक असलहों की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराई जाती थी। इसके लिए कई रास्ते अपनाए जाते थे। ड्रोन के साथ ही पंजाब के जरिये हथियारों को तस्करी कर घाटी तक पहुंचाया जाता था। मुठभेड़ स्थल से नाइट विजन से लैस अमेरिका निर्मित एम-4 राइफल की बरामदगी इस बात का साफ इशारा करती है कि बिना पाकिस्तान के सहयोग से यह हथियार घाटी तक नहीं पहुंच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed