{"_id":"61f447c84dc0167f062d3e74","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2527430104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करें : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करें : उपराज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना की चुनौती के बीच टेली परामर्श के विस्तार पर जोर दिया है। विशेषतौर पर दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाए। घरेलू क्वारंटीन में मरीजों की कुशल निगरानी बढ़ाई जाए। कोविड से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए परीक्षण, ट्रेसिंग, उपचार, कोविड उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण की प्रभावी रणनीति को कायम रखा जाए। लोगों को मास्क के उपयोग और कोविड प्रोटोकाल के बारे में जागरूकता को बढ़ाया जाए। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को कोविड टास्क फोर्स की बैठक में जिला उपायुक्तों और एसपी से कोविड प्रबंधन पर चर्चा की।
उपराज्यपाल ने कहा कि हमें स्वास्थ्य कर्मियों, रोगियों और समुदायों की रक्षा करने की जरूरत के साथ स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाओं आदि की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बताया गया कि जिला स्तर पर कोविड रोकथाम उपायों को गंभीरता से अपनाया जा रहा है। उपायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी कोविड हेल्पलाइन नंबर और अन्य आपातकालीन संपर्क नंबरों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने प्रदेश में संपर्क ट्रेसिंग, टीकाकरण के अलावा बिस्तर क्षमता के बारे में बताया। बताया गया कि कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, गांदरबल और पुंछ में 15 से 17 आयु वर्ग में टीकाकरण की पहली खुराक के 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। उपराज्यपाल ने पिछली बैठकों में पारित निर्देशों के कार्यान्वयन का जायजा लिया। बैठक में सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता आदि मौजूद रहे।