{"_id":"61f447c79ba46212276f5a60","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu25274296","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंथेयाल में छह माह में बनेगी 900 मीटर सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंथेयाल में छह माह में बनेगी 900 मीटर सुरंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन वाले अति संवेदनशील पंथयाल क्षेत्र को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही 900 मीटर सुरंग का काम छह माह में पूरा किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सुरंग का काम डबल शिफ्ट में पूरा करवाएगा। पंथयाल से मगरकोट तक बनने वाली इस सुरंग से भौगोलिक और भूवैज्ञानिक दृष्टि से भूस्खलन वाले अति संवेदनशील क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से अलग कर दिया जाएगा।
बता दें कि बारिश और बर्फबारी में रामबन-बनिहाल खंडों में भूस्खलन व पत्थर गिरने से आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दिक्कतें हो रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहन गुप्ता के अनुसार पंथयाल से मगरकोट तक 900 मीटर सुरंग का कुछ हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। बीते कुछ समय से निर्माण कार्य बंद रखने के कारण पुराने ठेकेदार से काम वापस ले लिया गया था और अब नए सिरे से सुरंग का काम आवंटित किया जा चुका है। इसी साल जून या जुलाई 2022 तक सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
900 मीटर की सुरंग पंथयाल से शुरू होकर मगरकोट में खत्म होगी। जहां से सुरंग खत्म होगी वहीं से छह किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की समस्या से निजात मिलेगी।