{"_id":"61f2fbf23b8dc251f0578166","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2526702111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर की भर्ती नहीं होगी, पदोन्नति से भरे जाएंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर की भर्ती नहीं होगी, पदोन्नति से भरे जाएंगे पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर की नई भर्ती नहीं होगी। पदोन्नति से ही इन पदों को भरा जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद नए नियमों के अनुसार प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के अध्यापकों को ही पदोन्नत किया जा रहा है। हाई स्कूलों के अध्यापकों को लेक्चरर और लेक्चरर को सीनियर लेक्चरर बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची तैयार कर रहा है।
प्रदेश के जिन स्कूलों में पद रिक्त हैं। उन्हें भरने के लिए नई भर्ती नहीं की जाएगी। नियुक्तियां अनुबंध पर न होकर नियमित होंगी। दो साल पहले अनुबंधित आधार पर भर्ती किए लेक्चररों की सेवाएं खत्म कर दी गई थीं। उसके बाद से तमाम पद खाली पड़े हुए हैं, जिन्हें पदोन्नति से भरा जाएगा।
डोडा के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रह्लाद भगत ने बताया कि डोडा के सरकारी स्कूलों में 50 प्रतिशत लेक्चररों के पद खाली पड़े हैं। अभी तक पदोन्नति से भी उन्हें नहीं भरा गया है। संबंधित विषयों के परास्नातक शिक्षक ही विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। ऐसे ही काम चल रहा है। कठुआ के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेम नाथ ने बताया कि कठुआ जिले के हायर सेकेंडरी स्कूलों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के 207 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
--------
कोट
सरकारी स्कूलों में कुछ पद भर दिए गए हैं और कुछ खाली हैं। खाली पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। अनुबंधित नियुक्तियों का नियम सरकार ने खत्म कर दिया है।
- मदन गोपाल शर्मा संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू